RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
विजय जयसिंघानी बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, पार्टी संगठन का जताया आभार
रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय जयसिंघानी को लम्बे समय बाद पुनः दायित्व सौंपा गया है, उन्हें भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। 
विजय जयसिंघानी भाजयुमो में रायपुर जिला उपाध्यक्ष के साथ ही वे भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदसू रहे, इस दौरान उन्हें जिला प्रभारी व कार्यक्रम प्रभारी भी बनाया गया।
अपनी नियुक्ति के बाद विजय जयसिंघानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कैडरबेस पार्टी है, और समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी निश्चित रूप से अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि हम उस राष्ट्रवादी दल के कार्यकर्ता हैं, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार को देश-प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार अपना अभूतपूर्व समर्थन मिला है, और जिसपर हम सभी कार्यकर्ताओं को गर्व है।
विजय जयसिंघानी ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ में मुझे प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर महापौर मीनल चौबे, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डे, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े सहित पार्टी संगठन एवं सभी वरिष्ठ कनिष्ठ साथियों का हृदय से धन्यवाद, आभार व्यक्त करता हूँ।
