RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
भारतीय सिंधु सभा, महिला एवं युवा इकाई के साथ पूज्य पंचायत सिंधी समाज ने मिलकर मनाया अमर शहीद हेमू कालाणी का जन्मोत्सव
अमर शहीद हेमू कालाणी जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं भारतीय सिंधु सभा धमतरी द्वारा आज दिनांक 23 मार्च 2026, दिन सोमवार, प्रातः 09:30 बजे मां कालिका चौक (शांति कॉलोनी चौक) धमतरी के पास कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर अमर शहीद हेमू कालाणी जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बलिदान और देशभक्ति को याद किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सिंधु सभा धमतरी इकाई, महिला इकाई एवं युवा इकाई के सदस्यों के साथ-साथ पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने अमर शहीद हेमू कालाणी जी के आदर्शों को अपनाने और समाज में देशभक्ति व सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सिंधु सभा धमतरी के मार्गदर्शन में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
