RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी काउंसिल का “होजमालो” 2026 ने रचा इतिहास — इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ व्यूज, बना सुपर ट्रेंड, लाखों लोगों ने दिया प्यार ; ललित जैसिंघ ने रायपुर की जनता का जताया आभार
सिंधी काउंसिल द्वारा आयोजित भव्य “होजमालो 2026” कार्यक्रम ने सोशल मीडिया पर नया इतिहास रच दिया है। इस कार्यक्रम का वीडियो इंस्टाग्राम पर सुपर ट्रेंड बन गया है, जिसे अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा, 1 लाख 18 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया और 86 हजार लोगों ने शेयर कर इसे देश-विदेश तक पहुंचाया।
सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे रायपुर और सिंधी समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए रायपुर की जनता, समाज के सभी सदस्यों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
