RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी समाज के लिए गर्व का विषय है कि सिंधु शक्ति संस्था के अध्यक्ष पद पर राजू भाई तारवानी की नियुक्ति हुई है।
इस अवसर पर समाज में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। सनातनी अशोक दुल्हानी एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनिल रूपचंदानी विशेष रूप से पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
उन्होंने कहा कि राजू भाई तारवानी के नेतृत्व में संस्था समाज सेवा, एकता और सामाजिक उत्थान के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में सिंधु शक्ति संस्था नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और समाज के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने भी उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
