RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.982791611
सीएम विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं — रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने हेलीपेड पर दी बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने हेलीपेड पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विशेष रूप से ललित जैसिंघ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की।
वहीं विधायक सुनील सोनी ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
