RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
बैडमिंटन खेलते समय कार्डियक अरेस्ट से अमृत बजाज जी का निधन, शहर में शोक की लहर
रायपुर के ईदगाह भाठा नगर निवासी 57 वर्षीय अमृतलाल बजाज जी की खेल मैदान में ही थमी सांसें
रायपुर। ईदगाह भाठा निवासी 57 वर्षीय अमृतलाल बजाज जी का रविवार सुबह बैडमिंटन खेलते समय अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
परिजनों के अनुसार, श्री बजाज कोरोना काल के बाद से प्रतिदिन अश्विनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी के ओपन ग्राउंड में अपने मित्रों के साथ लगभग एक घंटे बैडमिंटन खेलते थे। और 37 वर्षों से क्रिकेट खेलते आ रहे थे। और उन्हें अंपायरिंग के लिए भी बाहर से बुलाते थे। 15 फरवरी की सुबह भी वे रोज की तरह खेलने पहुंचे। बैडमिंटन के पहले ही गेम के दौरान अचानक वे जमीन पर गिर पड़े। साथ में खेल रहे मित्र कुछ समझ पाते और सहायता कर पाते, उससे पहले ही उनकी सांसें थम गईं।
आनन-फानन में मित्रों द्वारा उन्हें रायपुर के डीडी नगर थाने के नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के हृदय रोग विशेषज्ञों के अनुसार यह मामला कार्डियक अरेस्ट का है, जिसमें व्यक्ति को संभलने का अवसर नहीं मिल पाता और अचानक मृत्यु हो जाती है।
स्वर्गीय अमृतलाल बजाज की पगड़ी रस्म बुधवार 18 फरवरी को शाम 4 बजे झूलेलाल धाम, रायपुर में आयोजित की गई है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल
