RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611

श्रीचंद सुन्दरानी जी की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी जी ने आज श्री नरेश पंजवानी को महापंचायत का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
यह नियुक्ति संगठन के विस्तार, सुदृढ़ता एवं समाजहित में निरंतर सेवा कार्यों को गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नरेश पंजवानी पूर्व से ही समाजसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण भाव से महापंचायत को नई दिशा एवं मजबूती मिलने की आशा व्यक्त की जा रही है।
महापंचायत परिवार एवं समाजजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
जितेन्द्र बड़वानी महामंत्री छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत
