RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। जिंदगी में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं जो मित्रता, विचार और साहस — तीनों का जीवंत उदाहरण बन जाते हैं। ऐसे ही व्यक्तित्व हैं रायपुर के सिंधी समाज के प्रमुख वरिष्ठ समाजसेवी, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के संरक्षक एवं मेडिसेल्स फार्मा के चेयरमैन “श्री भरत बजाज”
कहते हैं कि जीवन में दो मित्र होना आवश्यक है — एक ऐसा जो विषम परिस्थितियों में भी विजय का मार्ग दिखा दे और दूसरा ऐसा जो कठिन से कठिन समय में भी साथ न छोड़े। भरत बजाज जी का व्यक्तित्व इन दोनों गुणों का अद्भुत संगम है। वे न केवल समाज को दिशा देने वाले मार्गदर्शक हैं, बल्कि सच्चाई और न्याय के पक्ष में सदैव निर्भीक होकर खड़े रहने वाले व्यक्तित्व भी हैं।
भरत बजाज जी का स्पष्ट मत है कि गलत के विरुद्ध खुलकर आवाज़ उठाना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है, चाहे विषय राजनीति का हो या समाज का। वे कहते हैं कि इतिहास हमेशा उन्हीं लोगों को याद रखता है जो अन्याय के सामने डटकर खड़े होते हैं, न कि सुविधा के अनुसार मौन साधने वालों को।
समाजसेवा, उद्योग और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भरत बजाज जी का योगदान प्रेरणास्रोत है। उनकी स्पष्टवादिता, सिद्धांतों के प्रति निष्ठा और समाजहित के लिए समर्पण उन्हें सिंधी समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज में एक विशिष्ट पहचान दिलाता है।
भरत बजाज जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए दीपस्तंभ हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को सत्य, साहस और आत्मसम्मान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
