RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611

भाजपा सोशल मीडिया संगठन को मिली नई ताकत, दिनेश सुंदरानी बने प्रदेश सह-संयोजक
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश सोशल मीडिया संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 29 सदस्यीय प्रदेश सोशल मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। इस नवगठित टीम में पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
घोषित सूची के अनुसार प्रदेश स्तर पर कुल 5 सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है, जिनमें दिनेश सुंदरानी को प्रदेश सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही 24 कार्यकर्ताओं को प्रदेश सोशल मीडिया कार्य समिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
दिनेश सुंदरानी पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी के सुपुत्र है
दिनेश सुंदरानी की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन ने उनके अनुभव, कार्यकुशलता और डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि नई टीम सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।
नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को पार्टी नेतृत्व ने शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा जताई है।
सहसंयोजक – दिनेश सुंदरानी
मो.9300000032
