RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी को केंद्रीय बजट समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
यह जिम्मेदारी मिलने को पार्टी नेतृत्व का उन पर विश्वास और उनकी संगठनात्मक क्षमता का प्रमाण माना जा रहा है।
अमित चिमनानी ने अब तक पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के समक्ष रखने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी सक्रियता, विचारों की स्पष्टता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है।
केंद्रीय बजट समिति में उनकी सहभागिता से छत्तीसगढ़ सहित प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और विकास से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखने की उम्मीद है। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सिंधी समाज ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है।
