RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति,सिंधी समाज रायपुर रजि.न.5934
सभापति श्रीचंद सुंदरानी चुने गये
लगातार 59वें वर्ष झांकियां लाखेनगर मैदान से निकलेंगी
भारतमाता-छग महतारी- हिंगलाज माता की झांकी
शोभायात्रा के दौरान “बढ़ते कदम” ने लिया सफाई का जिम्मा
प्रति पंचायत एक झांकी का प्रस्ताव पारित
रायपुर।।चैत्र मास के प्रथम दिवस पर प्रति वर्ष की भांति इस बार 59वें वर्ष भी सिंधी समाज रायपुर “चेट्रीचंड्र महोत्सव” मनाने जा रहा है।।समिति के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने आज की महाबैठक का समाचार देते हुए बताया,आज समाज की 72पंचायतों के मुखिया व पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया, कि 1. प्रति पंचायत एक झांकी, “भारतमाता-छग महतारी-हिंगलाज माता की झांकी”
शोभायात्रा में सर्वप्रथम बहराणा साहेब की झांकी,सिंधु संस्कृति पर आधारित झांकी,”वैश्विक युद्ध विभीषिका”पर भव्य झांकी,संत कंवरराम पर आधारित झांकी,सिंधी समाज के स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी की शहादत पर आधारित झांकी, प्रमुखता से निकाली जाएंगी।।इस वर्ष भी प्रति वर्ष की तरह प्रशासन से अनुमति लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।।आगे दिनेश आनंद ने बताया सिंधी समाज की अनेक संस्थाएं इस कार्यक्रम में शामिल होकर शोभायात्रा की भव्यता में सहभागिता निभाएंगे।। “लगातार 10वें वर्ष भी “बढ़ते कदम” संस्था ने शोभायात्रा के मार्ग की सम्पूर्ण कचरा सफाई का जिम्मा लिया”।।
वरिष्ठ मुखी मनूमल-डा भीमनदास बजाज ने समाज से आग्रह किया है,महोत्सव के दिन व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रख कर शोभायात्रा का सम्मान बड़ाएंगे।।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से मुखी मनूमल,डा भीमनदास बजाज,पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, अजीत कुकरेजा,आनंद कुकरेजा,भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी, छग सिंधी पंचायत मुखी महेश दरयानी,पार्षद सचिन मेघानी,कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, झामनदास अठवानी, लख्मीचंद गुलवानी,दीपक कृपलानी,महेश पृथवानी, बलराम मंधानी,मनीष वाधवानी,जय केसवानी, दीपक दोदवानी, लालचंद गुलवानी,ओमप्रकाश सोनेजा,अशोक कुकरेजा, बालकृष्ण प्रीतवानी, श्याम-विकास रूपरेला, अशोक मलानी,अमित चिमनानी, सीए चेतन तारवानी,इंदर डोडवानी, प्रेम बिरनानी,बालचंद इसरानी,मोटूमल अडवानी, राजेश वाधवानी,लक्ष्मण जगवानी, झामनदास बजाज,किशोर आहूजा, प्रेमप्रकाश मंध्यानी, लद्धाराम नैनवानी,”साईं राजकुमार मसंद”, प्रशांत गावरी,आदर्श कलवानी, दर्शन अठवानी, दीपक केवलानी,राजू झामनानी, प्रताप राय पिंजानी, ओमप्रकाश सोनेजा,विकी बजाज,अमर केशवानी, सुरेश शादीजा मुखीगण: महेश हरजानी, गिरीश लहेजा, सुधीर रामानी, भीमनदास- उत्तम तारवानी,सुनील कुकरेजा, अजय जयसिंघानी,मोनू आहूजा, गुरनामल रोहड़ा, जोधाराम वाधवानी, साधुराम जीवनानी,दामोदर डोडानी,ओमप्रकाश पंजवानी,गोविंद जेठवानी, आदि ने बैठक में शामिल होकर अपने विचार रखे।।आज जहां महाबैठक का संचालन सभापति श्रीचंद सुंदरानी ने किया,वहीं सभा के अंत में दिनेश आनंद ने सभी आगंतुक मुखीगण का आभार व्यक्त किया।।
प्रवक्ता:दिनेश आनंद अठवानी मोबाइल 7879311110-9340282830
