RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार अमित बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने आरोपी को 20 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
सुनवाई के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए अमित बघेल को बलौदाबाजार से रायपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया। प्रशासन के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
