RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत 11/01/2026
शपथग्रहण समारोह सम्पन्न: भावना कुकरेजा एवं महेश आहूजा ने ली शपथ
रायपुर।।पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत की युवा टीम एवं महिला टीम के 150 पदाधिकारियों ने आज विमतरा हाल, शांतिनगर में शपथग्रहण की।।आज विमतरा हाल शांतिनगर खचाखच भरा रहा।
युवा आज के सेवक- कल के सितारे: श्रीचंद सुंदरानी
समाज का भविष्य सुरक्षित युवा हाथों में: अमर गिदवानी
आज के गरिमामय कार्यक्रम की विज्ञप्ति जारी कर प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी एवं पवन प्रीतवानी ने बताया सर्वप्रथम महेश आहूजा की युवा टीम का उत्साह देखते ही बन पड़ रहा था।।स्वभाव से धीर गंभीर,किंतु आज के उत्साहपूर्ण माहौल में युवा ऊर्जा स्रोत महेश आहूजा व टीम ने शपथग्रहण की।।मंच से “महासचिव दिनेश सुंदरानी” के शब्दों में कहा जाए तो “आज छग प्रदेश की सेवा हेतु हमारी टीम का गठन हुआ है।।लेकिन आज से हम पदाधिकारी नहीं केवल सेवक हैं।।” मैं दिनेश सुंदरानी आप सभी के साथ सेवापथ पर सदैव अग्रसर रहूंगा।।” सुनते ही सराहना स्वरूप तालियों से हाल गूंज उठा।।
आज के कार्यक्रम की दूसरी व मुख्य प्रतिभागी मातृ शक्ति अध्यक्ष भावना कुकरेजा- कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी,महासचिव द्वय हर्षा मोटवानी- दीपिका जेठवानी मानो रानी लक्ष्मीबाई के अवतार में नजर आईं।।ऐसा प्रथम मर्तबा हुआ है,कि महिला टीम ने स्वस्फुर्त भावना से शपथग्रहण समारोह को जोशो-खरोश से भर दिया।।जिसकी सर्वत्र सराहना हुई है।।
आज कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन से करते हुए प्रथमतः शद्दानी दरबार से संत शिरोमणि साईं उदयलाल जी ने युवा एवं महिला टीम के लिए अपने उद्बोधन में कहा: आपके कांधों पर समाज खड़ा है।।आप जितना सक्रिय होंगे,समाज की दशा व दिशा का आधार मजबूत होगा।।संत समाज आपको यह मौका दे रहा है,वहीं वरिष्ठजन ने भी आपके कांधों पर यह जिम्मेदारी दी है,चूंकि वे जानते हैं,यही वो कांधे हैं,जो वजन तो उठाएंगे ही, साथ ही साथ समाज को नई दिशा देकर, समाज की दशा भी तय करेंगे।।कार्यक्रम के अंत में प्रवक्ता दिनेश आनंद ने आभार व्यक्त किया।।मंच संचालन जितेन्द्र बडवानी एवं परिपक्व एंकर रिया नारवानी ने किया।।
आज के कार्यक्रम में गणमान्य की उपस्थिति में विशिष्ट रूप से संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, अध्यक्ष अमर गिदवानी, चेयरमैन सीए चेतन तारवानी,रमेश मिरघानी, महासचिव द्वय जितेन्द्र बडवानी- राधाकिशन सुंदरानी,राजेश वासवानी,कोषाध्यक्ष रवि ग्वालानी,पार्षद सचिन मेघानी, अशोक मालानी,इंदर डोडवानी, गोविंद वाधवानी,सुदेश मंध्यान, राजेश गुरनानी, नरेश पंजवानी,जय नेभानी, चंदर विधानी,अमरदास खट्टर, मुखी महेश हरजानी,श्याम रूपरेला, बंटी गावड़ा, अशोक नैनवानी,अशोक माखीजा, गुरमुख वाधवा राजनांदगांव, सतीश छुगानी,भीमन तारवानी, मोहन नेभानी,उत्तम तारवानी,हरीश-महेश वासवानी,गिद्दूराम कुकरेजा, अशोक छाबड़ा,शुभम बलवानी,करमचंद गावड़ा, प्रताप,प्रेम बिरनानी,रमेश मंधान, सुदामाचंद, गोविंद जेठवानी,भरत पमनानी, महिला नेत्री मंजू सुंदरानी, काजल जसवानी,मेघा पंजाबी,हिमांशी बत्रा, राधा राजपाल, जया नेभानी ,डिम्पल शर्मा,नेहा प्रितवानी,रश्मि वाधवा,निशा खेमानी, आदि प्रमुखतः मौजूद रहीं।।
प्रवक्ता: दिनेश आनंद अठवानी ,पवन प्रीतवानी
