RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत में लाल लोई पर्व का भव्य आयोजन — सर्व मनोकामना सिद्धि की मंगल कामना
रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के तत्वावधान में युवा विंग एवं महिला विंग द्वारा आस्था और परंपरा का प्रतीक लाल लोई पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह पावन पर्व सर्व मनोकामना सिद्धि हेतु समर्पित है, जिसमें समाजजन सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
कार्यक्रम दिनांक 13 जनवरी 2026 (मंगलवार) को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन स्थल पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, तेलीबांधा, गली नंबर 7 के पास रहेगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन होगा।
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने समस्त समाजजनों से सपरिवार उपस्थित होकर लाल लोई पर्व की गरिमा बढ़ाने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
