RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी समाज की बिटिया मोनिका पंजवानी ने किया गौरवान्वित — 12,073 फीट ऊंचाई स्थित चंद्रशिला मंदिर में किए शिव दर्शन
रायपुर। सिंधी समाज की होनहार बेटी मोनिका पंजवानी ने कठिन पर्वतीय परिस्थितियों का सामना करते हुए उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध चंद्रशिला मंदिर (ऊंचाई 12,073 फीट / 3680 मीटर) पहुंचकर नव वर्ष के अवसर पर भगवान शिव के दिव्य दर्शन किए। चंद्रशिला, जिसे मून स्टोन के नाम से भी जाना जाता है, अत्यंत दुर्गम और बर्फीले ट्रैक पर स्थित है।
मोनिका की इस साहसिक धार्मिक यात्रा पर उनके माता-पिता दिलीप पंजवानी एवं पुष्पा पंजवानी, निवासी पेंशन पाड़ा रायपुर, ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी ने न केवल परिवार बल्कि संपूर्ण सिंधी समाज का नाम रोशन किया है।
मोनिका पंजवानी की इस उपलब्धि से समाज में उत्साह और गर्व की अनुभूति है तथा उनकी यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश देती है —
आस्था, साहस और संकल्प के साथ हर मंज़िल पाई जा सकती है।
