RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर में 25 जनवरी को सामूहिक जनेऊ संस्कार एवं आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समाज उत्थान एवं संस्कार परंपरा के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संत महात्माओं के आशीर्वाद के साथ योग्य वर-वधुओं का विवाह संस्कार एवं बालकों का जनेऊ संस्कार संपन्न कराया जाएगा।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, सेवा भावना और परंपरागत सनातन मूल्यों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से की जा रही हैं।
