RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी काउंसिल का सेवा अभियान: पुराना राजेंद्र नगर में निःशुल्क कंबल वितरण
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण अभियान के दूसरे दिन पुराना राजेंद्र नगर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। यह सेवा अभियान स्व. कांता देवी जसवानी, स्व. राजेंद्र रामनानी एवं स्व. हरिराम सिदारा की स्मृति में निरंतर चलाया जा रहा है।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ ने बताया कि काउंसिल का एकमात्र उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड में बिना कंबल के न रहे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और दिल से निकले आशीर्वाद इस सेवा की सार्थकता को दर्शाते हैं।
इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ सहित डॉ. एन. डी. गजवानी, श्री मोहन वलयानी, श्री रितेश वाधवा एवं श्री धनेश मटलानी उपस्थित रहे।
