RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सुस्ती या उपेक्षा? सिंधी साहित्य अकादमी व आयोग-मंडल की नियुक्तियों में देरी, इंतजार होता जा रहा लंबा
राज्य में सरकार को बने हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक सिंधी साहित्य अकादमी एवं आयोग-मंडल में नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इस देरी के कारण समाज में असमंजस और निराशा का माहौल है।
समाज के प्रबुद्धजनों का कहना है कि अकादमी और आयोग-मंडल जैसे संस्थान समाज की सांस्कृतिक पहचान, साहित्यिक विकास और सामाजिक मुद्दों के समाधान के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। नियुक्तियों के अभाव में ये संस्थान लगभग निष्क्रिय बने हुए हैं।
लगातार हो रही अनदेखी से समाज में यह सवाल उठने लगा है कि यह प्रशासनिक सुस्ती है या फिर समाज की उपेक्षा। अब सिंधी समाज की निगाहें सरकार की ओर टिकी हैं कि कब इन संस्थाओं को सक्रिय कर समाज को उसका हक मिलेगा।
