RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पीएम श्री सेजेस माना कैंप में PARAKH–WOW के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
पीएम श्री सेजेस माना कैंप में PARAKH उद्यम संसार WOW (वर्ल्ड ऑफ वर्क) के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 8 एवं 9 दिसंबर 2025 को किया गया। इस कार्यशाला में कुल 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला के प्रथम दिवस 8 दिसंबर को NCERT के श्री प्रशांत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि WOW (वर्ल्ड ऑफ वर्क), PARAKH के अंतर्गत NCERT की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका उद्देश्य हाई स्कूल स्तर के विद्यार्थियों में 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों का विकास करना एवं भविष्य की प्रतिस्पर्धात्मक चुनौतियों के लिए उन्हें मानसिक रूप से तैयार करना है।
उन्होंने विद्यार्थियों को 21वीं सदी की पाँच प्रमुख सॉफ्ट स्किल्स—
जिज्ञासा, आलोचनात्मक सोच, संचार, सहयोग एवं रचनात्मकता—के साथ-साथ हाई स्किल्स जैसे डेटा विश्लेषण, तर्क एवं गणित, वित्तीय साक्षरता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा उद्यमिता कौशल की विस्तृत जानकारी दी। प्रत्येक विषय पर उदाहरणों सहित चर्चा एवं संवाद किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
शाम 4:30 बजे कार्यशाला का समापन शाला की प्राचार्य श्रीमती सुशीला तिवारी द्वारा श्री प्रशांत सिंह को उत्कृष्ट कार्यशाला हेतु सम्मानित कर किया गया। तत्पश्चात सुश्री नीतू मिंज ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर SCERT की ओर से सुश्री आई. संध्या रानी ने विद्यार्थियों को दो दिवसीय कार्यशाला में अर्जित ज्ञान को वास्तविक जीवन में अपनाने एवं भविष्य में बेहतर करियर विकल्प चुनने हेतु शुभकामनाएं दीं।
दो दिवसीय कार्यशाला में प्रमुख रूप से श्री प्रशांत सिंह (NCERT), सुश्री आई. संध्या रानी, श्रीमती अस्मिता मिश्रा, श्रीमती धारा ठक्कर, श्री शेष, शुभ वैष्णव (ELTI-SCERT) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
