RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“अनिश्चितता से मुकाबला” विषय पर भव्य कार्यक्रम 22 दिसंबर को रायपुर में
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का संयुक्त आयोजन 22 दिसंबर को
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ एंड इंडस्ट्रीज एवं प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बिजनेस एंड इंडस्ट्रीज विंग के संयुक्त तत्वाधान में “अनिश्चितता से मुकाबला” विषय पर एक विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह भव्य आयोजन 22 दिसंबर 2025, शाम 06 बजे रायपुर के इनडोर स्टेडियम में रखा गया है, जिसमें व्यापार जगत, उद्योग, समाजसेवा व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागी शामिल होंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापार और जीवन में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों, तनाव और अनिश्चित परिस्थितियों से निपटने की सकारात्मक दिशा एवं मानसिक सशक्तिकरण प्रदान करना है।
सभी कार्यकर्ताओं, सदस्यों और सहयोगियों से अपील है कि सतीश थौरानी जी के नेतृत्व में इस आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करें और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।
