RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
ठंड में मानवता की मिसाल : मेकाहारा अस्पताल में मरीजों को कंबल वितरण
भीषण ठंड को देखते हुए 13 दिसंबर को मेकाहारा अस्पताल में सहयोग सामाजिक संस्था एवं स्वर्गीय श्री नारायणदास पंजवानी जी की पुण्य स्मृति में मरीजों को कंबल वितरण किया गया। यह सेवा कार्य स्वर्गीय श्री नारायणदास पंजवानी जी के सुपुत्र श्री नरेश पंजवानी द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री किशोर आहूजा एवं श्री अनेश बजाज जी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कंबल वितरण कार्यक्रम में अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को ठंड से राहत देने का प्रयास किया गया।
सहयोग संस्था की ओर से मुखी श्री चंदर देवानी एवं श्री महेश खिलनानी ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं सेवाभाव से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
