RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
मानवता की मिसाल: स्वर्गीय श्री नारायणदास पंजवानी की याद में मेकाहारा में कंबल सेवा आज
स्व. श्री नारायणदास पंजवानी की पावन स्मृति में उनके सुपुत्र नरेश पंजवानी द्वारा भारी ठंड को देखते हुए सेवा के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कंबल वितरण पोस्टर का विमोचन आज संपन्न हुआ।
विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, नरेश पंजवानी, मुखी चंदर देवानी ( राधास्वामी नगर ), महेश खीलनानी, आर्यन सुंदरानी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आज 13 दिसंबर को मेकाहारा हॉस्पिटल में कंबल वितरण किया जाएगा, तथा पूरे शीतकाल में शहर के विभिन्न स्थानों पर यह सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा।
जरूरतमंदों तक गर्माहट पहुँचाने की यह पहल समाज सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है।
