RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
आईपीएल सट्टा प्रकरण: पैसों के लालच में फँसे गरीब परिवार, कई महीनों से जेल में बंद
सटोरियों की चाल में फँसे निर्दोष गरीब परिवार,कई महीनों से जेल में बंद
आईपीएल के दौरान सट्टा खेल को लेकर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। सटोरियों ने पैसों के लालच में कई गरीब परिवारों को अपने जाल में फँसाया। इन परिवारों से सटोरियों ने बैंक खातों का उपयोग कराने के बहाने भारी-भरकम ट्रांजैक्शन करवाए और स्वयं तो बचकर निकल गए, लेकिन निर्दोष गरीब लोग अब कानूनी मुसीबतों में फँस गए हैं।
कई युवक 6 महीने से लेकर एक वर्ष तक जेल में बंद हैं। अपनी गलती को स्वीकार करते हुए गरीब परिवार अब न्याय के लिए भटक रहे हैं। हालात यह हैं कि सैकड़ों परिवार अपने बच्चों को जेल से बाहर निकालने के लिए दर-दर भटकने मजबूर हैं।
समाज व प्रशासन से निवेदन है कि ऐसे निर्दोष गरीब परिवारों की पीड़ा को समझते हुए, वास्तविक अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान किया जाए।
