RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
दिल्ली में आयोजित सिंधी समाज के भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए लगभग 1200 प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस गरिमामय आयोजन में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, सांसद शंकर लालवानी, विधायक कुमार ऐलानी, अशोक रोहानी समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की विशेषता रही सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ की सक्रिय और प्रभावशाली भागीदारी, जिन्होंने सिंधी समाज की एकता, संस्कृति और आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया। उनकी मौजूदगी ने समूचे कार्यक्रम में अलग ही ऊर्जा और नेतृत्व का संचार किया।
