RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी समाज में उत्साह की लहर, राजनाथ सिंह के संबोधन की प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने सराहना की
दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रेरणादायी भाषण ने देशभर के सिंधी समाज में नई उमंग और उत्साह का संचार किया।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक रहा और इससे समाज के एकता, संस्कृति और पहचान को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिनिधियों और समाजजन का आभार व्यक्त किया।
