RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
दुर्गा मंदिर (मढ़ी) के पीठाधीश्वर अनन्तपुरी गोस्वामी जी की उपस्थिति में सिंधी भाषा में दिव्य भागवत कथा का शुभारंभ
सिंधी समाज के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि श्री गुरु जीवतपुरी गोस्वामी जी व दुर्गा मंदिर (मढ़ी) के 24वें पीठाधीश्वर महंत सतगुरु अनन्तपुरी गोस्वामी जी के पावन सानिध्य में सिंधी भाषा (बोली) में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
यह पावन कथा 23 नवंबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक सिंधी धर्मशाला, गली नंबर 5, तेलीबांधा, रायपुर में संपन्न होगी।
कथा का वाचन कथा व्यास श्री बलराम भैया जी (एकादशी वाले) द्वारा किया जाएगा।
सभी धर्मप्रेमी एवं भक्तजन इस दिव्य अमृतमयी कथा का लाभ अवश्य ग्रहण करें।
