RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
सर्व हिन्दू समाज संस्था की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
कल रात्रि सर्व हिन्दू समाज संस्था की कार्यकारिणी समिति की वार्षिक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले 3 वर्षों में संस्था द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों तथा आय-व्यय विवरण का प्रस्तुतिकरण किया गया। पदाधिकारियों के कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत आगामी 3 वर्षों हेतु संस्था की नवीन कार्यकारिणी सर्वसम्मति से घोषित की गई, जो इस प्रकार है—
नवीन कार्यकारिणी
अध्यक्ष: • श्री महेश रोहरा
उपाध्यक्ष: • श्री हरजिंदर सिंह छाबड़ा, श्री बिसेसर पटेल, श्री रमेश लहरे
सचिव: • श्री अशोक पवार
सहसचिव: • श्री पवन अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: • श्री यशवंत साहू
संरक्षक:• श्री दीपक लखोटिया
संगठन महामंत्री: • श्री विजय गोलछा ,श्री वरुण राय
मीडिया प्रभारी: • श्री दिलीप पटेल
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नव-चयनित पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
बैठक में चयनित पदाधिकारियों के साथ समिति सदस्य—
श्री जानकी प्रसाद शर्मा, श्री राजेश शर्मा, श्री सुबोध राठी, श्री अजय जैन, श्री दिलीप सोनी एवं श्री नंदू जसवानी—उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी सर्व हिन्दू समाज संस्था के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पटेल द्वारा प्रेषित।
