RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी समुदाय की सशक्त आवाज बनने को तैयार ऐतिहासिक विश्व सिंधी राष्ट्रीय सम्मेलन – 23/नवंबर को दिल्ली में 

कानपुर,13/नवम्बर 2025- अशोकनगर स्थित होटल ब्लिस (बेस्ट वेस्टर्न) में आयोजित पत्रकार वार्ता में सिंधी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी ने बताया कि विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन ऑफ़ एसोसिएशन (VSHFA) द्वारा 23 नवंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य देशभर में रह रहे लगभग दो करोड़ सिंधियों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित करना है।
सम्मेलन की प्रमुख विशेषताएं
इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में—
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला
केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता
सांसद श्री शंकर लालवानी
सहित देश के लगभग सभी राज्यों से हजारों प्रतिनिधि भाग लेंगे।
VSHFA उपाध्यक्ष गुरमुख जगवानी, महासचिव राजू मनवानी एवं उपाध्यक्ष पीटर डलवानी सम्मेलन की तैयारियों पर विशेष निगरानी बनाए हुए हैं।
NCPSL के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत भाटिया द्वारा किए गए प्रचार-प्रसार ने सम्मेलन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है।
सम्मेलन में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दे
राष्ट्रीय स्तर पर सिंधी विकास बोर्ड का गठन
दिल्ली सहित सिंधी बहुल राज्यों में सिंधु भवनों की स्थापना
सिंधी साहित्य/भाषा अकादमियों की स्थापना
सिंधी हिंदुओं को SC/ST/OBC आरक्षण सूची में शामिल करने की मांग
सिंधी शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा
युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने हेतु लोकसभा एवं विधानसभा में प्रतिनिधित्व
सिविल सेवाओं हेतु सिंधी युवाओं के लिए विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम
सिंधी विश्वविद्यालय द्वारा समर्पित सिंधी चैनल की शुरुआत
26 जनवरी की परेड में सिंधी झांकी को शामिल करना
सिंधी संस्कृति के संरक्षण हेतु राष्ट्रीय परिषद का गठन
CAA एवं अन्य प्रावधानों के अंतर्गत सिंधी हिंदुओं को नागरिकता प्रदान
विभाजन काल में स्थापित सिंधी कैंप/कॉलोनियों की बेहतर पुनर्व्यवस्था एवं मालिकाना अधिकार
सभा में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा पारित प्रस्तावों को केंद्र और राज्यों की सरकारों तक भेजा जाएगा।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से अतुल अंशवानी, दिलीप अंशवानी, राकेश, कैलाश, विक्रम आदि उपस्थित रहे।
