RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर से महेंद्र नामदेव की खबर
जय श्री विट्ठल पंढरीनाथ जय श्री संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की श्री नामदेव समाज विकास परिषद ने निकाली कलश यात्रा।

जैसा कि आपको विदित है कि हर वर्ष की तरह श्री नामदेव समाज विकास परिषद जिला शाखा द्वारा नामदेव जयंती का कार्यक्रम होता है। उसी प्रकार इस वर्ष भी 755वी जयंती को भक्तिमय एवं हर्षोल्लास के साथ लगातार नौ दिनों तक मना रहे है इसी क्रम में प्रथम दिवस आज 1.11.2025 को देवउठनी एकादशी के अत्यंत ही पावन अवसर पर संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की 755 भी जयंती रायपुर के VIP रोड स्थित खनिज नगर, मौली श्री विहार स्थित, शिव, विट्ठल एवं श्री नामदेव मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाई गईl श्री नामदेव समाज विकास परिषद जिला शाखा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी क्रम में आज दूसरे दिन आज सुबह बूड़ा तालाब गणेश मंदिर से ढोल धमाके के साथ कलश यात्रा निकाली और यह कलश यात्रा शहर में घूमते हुए दत्तात्रेय मंदिर बुढ़ापारा पहुंची वहां पहुंचकर पूजा अर्चना की और नामदेव महाराज की आरती की गई इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया इस कलश यात्रा में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर वर्णिका शर्मा एवं श्री परम पूज्य श्री राजेश्वरानंद जी महामंडलेश्वर एवं श्री हरि बल्लभ अग्रवाल जी दत्तात्रेय मंदिर अध्यक्ष जी नामदेव समाज की कलश यात्रा में शामिल हुए इस कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने अपने सिर के ऊपर कलश रखकर एवं पीले वस्त्र पहनकर शोभा बढ़ाई एवं समाज के वरिष्ठ लोग और नव युवा युवतियो ने बच्चों ने इस कलश यात्रा मे सम्मिलित होकर अपने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। आज की इस कल से यात्रा में समाज के सभी स्वजन बंधुओ एवं सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही बच्चों ने भी भरपूर आनंद लिया। जो कार्यक्रम है वह निरंतर 9 तारीख तक चलेंगे और सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम 9 नवंबर दिन रविवार को रविंद मंच कालीबाड़ी मे एक विशाल आयोजन होगा। 
