RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“एक पहल और” द्वारा बुजुर्गों के लिए मथुरा-वृंदावन तीर्थ यात्रा — 21 नवंबर को रवाना होगी चौथी यात्रा
रायपुर, 5 नवम्बर 2025
“एक पहल ‘और’ — बुजुर्ग तीर्थ यात्रा बनेगी यादगार”
“एक पहल ‘और’” के तहत होने वाली बुजुर्ग तीर्थ यात्रा इस बार रहेगी बेहद खास। श्रद्धा और मनोरंजन का संगम बनेगी यह यात्रा — जहां दर्शन होंगे ऐतिहासिक धर्म स्थलों के, वहीं व्यवस्था होगी पूरी तरह ए.सी. रूम और हॉल की सुविधा के साथ। आराम, श्रद्धा और मस्ती — सब एक साथ इस पावन यात्रा में।
सामाजिक संस्था “एक पहल और” द्वारा बुजुर्गों को समर्पित चौथी तीर्थ यात्रा की तैयारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। संस्था द्वारा यह यात्रा 21 नवम्बर 2025 को गोंडवाना एक्सप्रेस से सुबह 6:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। तीर्थयात्री मथुरा-वृंदावन के पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे और 25 नवम्बर 2025 को दोपहर 1:30 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से रायपुर लौटेंगे।
इससे पहले “एक पहल और” संस्था ने तीन सफल तीर्थ यात्राएँ आयोजित की हैं —
पहली काशी-बनारस, दूसरी उज्जैन, और तीसरी जगन्नाथ पुरी। इन यात्राओं में सैकड़ों बुजुर्गों ने आस्था, भक्ति और आत्मिक शांति का अनुभव किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि “एक पहल और” का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देना और उन्हें जीवनभर की साधना स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। संस्था इसके साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा से जुड़े अनेक सामाजिक कार्य भी करती आ रही है।
