RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“मूक लेकिन प्रतिभा से मुखर — रश्मि और शुभेंद्र चौहान की अनोखी रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र”
रायपुर के शैलेंद्र नगर में रश्मि और शुभेंद्र चौहान द्वारा बनाई गई खूबसूरत रंगोली इस दीपावली का खास आकर्षण बनी हुई है। हर वर्ष नई थीम और अनोखे डिज़ाइन से सजी उनकी रंगोली लोगों के दिलों को छू जाती है। शुभेंद्र चौहान भले ही सुन और बोल नहीं सकते, लेकिन उनके हाथों में सृजन की ऐसी कला है कि रंगोली जीवंत हो उठती है। उनकी कला देखने के लिए रायपुर ही नहीं, बाहर से भी लोग आते हैं। रश्मि और शुभेंद्र चौहान वर्षों से अपनी रंगोली के माध्यम से सौंदर्य, समर्पण और प्रेरणा का संदेश देती आ रही है।
शुभेंद्र सिंह चौहान मूकबधिर स्कूल में ड्राइंग प्रशिक्षक
रश्मि चौहान फिनिशिंग क्लासेस शैलेंद्र नगर की संचालिका
