RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611 दिनांक 20/अक्टूबर/2025
फिल्म जगत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता असरानी, जिन्होंने अंग्रेजों के ज़माने के जेलर का किरदार निभाकर अमरता पाई, अब हमारे बीच नहीं रहे।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा सिंधी समाज की बड़ी शती

छत्तीसगढ़ में उन्होंने चेट्रीचंड्र पर रायपुर में आयोजित “होज़मालो कार्यक्रम” में अपनी यादगार प्रस्तुति दी थी। उस दौरान उनके साथ मंच पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ भी उपस्थित थे।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने फिल्म अभिनेता असरानी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और उनके योगदान को सिनेमा जगत की अनमोल धरोहर बताया है।
उनकी स्मृतियां और हँसी हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।
