RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संत श्री साईं चांडूराम साहिब जी के ब्रह्मलीन होने पर व्यक्त किया शोक
लखनऊ/रायपुर। 16/ अक्टूबर/2025- भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने पूज्य संत श्री साईं चांडूराम साहिब जी के आकस्मिक स्वर्गवास पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अपने शोक संदेश में श्री सिंह ने लिखा —
“संत श्री साईं जी के आकस्मिक स्वर्गवास का समाचार सुनकर गहन वेदना हुई।
संत श्री साईं जी का संपूर्ण जीवन समाज के दीनहीन एवं असहाय जनों की सेवा में समर्पित था।
उनका आकस्मिक निधन समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।”
उन्होंने ईश्वर से संत श्री साईं जी की पवित्र आत्मा की शांति और समस्त अनुयायियों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
— राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, भारत सरकार
परम श्रद्धेय परम वंदनीय हर एक के हृदय में बसने वाले पूजनीय सतगुरु देव भगवान शिरोमणि मर्यादा पुरुषोत्तम संत साईं चाण्डूराम साहिब जी अपनी जीवन लीला सफल करके ब्रह्मलीन हो गए। पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा गुरुवार 16 अक्टूबर दोपहर 1:00 बजे संत कंवरराम साहिब चौराहा , आलमबाग से संत बाबा असूदाराम मार्ग , आश्रम साहिब होते हुए बैकुंठ धाम को प्रस्थान करेंगे
शोकाकुल:
श्री संत आसुदाराम दरबार, लखनऊ
