RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
कटोरा तालाब मेन रोड़ में शराब दुकान से बढ़ रही अव्यवस्था — समाजसेवी मोनू आहूजा ने की हटाने की मांग
संत कंवरराम नगर, कटोरा तालाब के मेन रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से क्षेत्र के नागरिक परेशान हैं। इस मार्ग से शैलेंद्र नगर, कटोरा तालाब और अमलीडी सहित कई कालोनियों का रास्ता जाता है। शराब दुकान के सामने हमेशा ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान से दो लोग 120/₹ का दारू ले कर आधा आधा पैसा मिलाकर शराब ले कर वहीं पर शराब पीकर सड़क पर ही झगड़ा करते हैं, जिससे आवागमन में बाधा और माहौल में अशांति फैलती है।
शराब दुकान के पास ही वर्षों पुराना हनुमान मंदिर है, जिसके कारण परिवार सहित आने वाले भक्तों को असुविधा होती है। इसके अतिरिक्त, आधा किलोमीटर की दूरी पर एक बड़ा, प्रसिद्ध विद्यालय भी स्थित है, जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ी है।
समाजसेवी मोनू आहूजा ने इस विषय पर कलेक्टर और रायपुर महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए शराब दुकान को स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अब तक कोई जवाब नहीं मिला है, इसलिए वे पुनः कलेक्टर एवं महापौर से मुलाकात कर इस विषय पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
