RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सिंधी काउंसिल अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने किया भव्य स्वागत
आज रायपुर में बागेश्वर धाम के प्रमुख संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया।
एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने कहा कि “धर्म का मतलब केवल पूजा-पाठ करना या घंटियां बजाना नहीं है, धर्म का सही अर्थ है – अन्याय और अधर्म के खिलाफ आवाज उठाना, समाज में एकता लाना, मानव की सेवा करना और सबको साथ लेकर चलना।”
उन्होंने आगे यह भी घोषणा की कि बहुत जल्द छत्तीसगढ़ में पैदल यात्रा की शुरुआत करेंगे, जिसमें समाज को जोड़ने और धर्म के मूल संदेश को फैलाने का कार्य किया जाएगा।
