RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“एक पहल और” की चौथी बुजुर्ग तीर्थ यात्रा – मथुरा वृंदावन की ओर
सामाजिक संस्था “एक पहल और” लगातार बुजुर्गों के लिए भव्य तीर्थ यात्राओं का आयोजन करती आ रही है। बनारस, उज्जैन और पुरी के बाद अब चौथी यात्रा मथुरा–वृंदावन की जा रही है।
इस यात्रा की विशेषता यह है कि बुजुर्गों की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इस बार सभी श्रद्धालुओं के लिए फुली एयर कंडीशनर डबल बेड रूम, सेपरेट रूम्स, हर रूम में टीवी और फ्रिज की व्यवस्था की गई है, ताकि उनका ठहराव आरामदायक और सुखद हो सके।
यात्रा संयोजक राजेश वाधवानी ने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह अति आधुनिक और यादगार होगी। बुजुर्गों के मनोरंजन हेतु एक बेहतरीन गायक मंडली ट्रेन और मथुरा–वृंदावन दोनों जगह गीत–भजनों से माहौल को भक्ति और आनंदमय बनाएगी।
इसके अलावा इस यात्रा की एक खास व्यवस्था यह भी है कि रायपुर स्टेशन से लेकर यात्रा के हर पड़ाव तक बुजुर्गों की गतिविधियां – कहां घूम रहे हैं, क्या खा रहे हैं और कहां ठहर रहे हैं – यह सब उनके परिवारजन घर बैठे लाइव देख सकेंगे।
“एक पहल और” का यह प्रयास बुजुर्गों को सिर्फ तीर्थ यात्रा ही नहीं, बल्कि सम्मान और आनंद से भरपूर जीवन का अनुभव कराने वाला साबित होगा।
21 नवंबर जाना – वापसी 25 नवंबर
