RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में 20/सितंबर शनिवार को संपन्न हुआ। रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बिलासा ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दिनांक 20 सितंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से चैंबर भवन में आयोजित हुआ। इस आयोजन में केवल रक्तदान ही नहीं, बल्कि हेल्थ चेकअप, आई चेकअप और डेंटल चेकअप जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ भी उपलब्ध रही।
यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
