RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“पैसा बोलता है” विषय पर, चेंबर महिला विंग की दूसरी जनरल बॉडी मीटिंग आज 19 सितंबर शाम 4:00 बजे से
छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, महिला विंग के तत्वावधान में दिनांक 19 सितंबर 2025, शुक्रवार को चैम्बर भवन, बॉम्बे मार्केट में दोपहर 4 बजे से 6 बजे तक दूसरी जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का विषय “पैसा बोलता है” रहेगा, जिसमें मुख्य वक्ता फाइनेंसियल ग्रोथ कोच श्रीमती सोमा घोष एवं फाइनेंसियल प्लानर श्रीमती हेमल बेन शाह होंगी।
इस अवसर पर महिलाओं को व्यवसाय को वित्तीय रूप से स्थिर करने, भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश करने और फाइनेंशियली फ़ोकस्ड रहने की दिशा में उपयोगी मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही पाँच महिलाओं का चयन बिज़नेस ग्रोथ क्लासेस के लिए किया जाएगा तथा आगामी प्रोजेक्ट “हमारे सपनों का आँगन” पर चर्चा भी होगी।
कार्यक्रम कि उक्त जानकारी अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने दी।
