RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी समाज की बेटी कंचन गेही बनीं मिस छत्तीसगढ़ 2025 का स्टारफेस
रायपुर, छत्तीसगढ़, 15 सितंबर 2025।
छत्तीसगढ़ रायपुर तेलीबांधा की होनहार बेटी कंचन गेही ने राष्ट्रीय स्तर की मॉडलिंग एवं टैलेंट प्रतियोगिता स्टारफेस ऑफ मिस छत्तीसगढ़ 2025 का खिताब अपने नाम कर समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
कंचन गेही प्रसिद्ध झंकार म्यूजिकल ग्रुप की डायरेक्टर आशा केवलनी की नातिन हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे सिंधी समाज और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की स्थापना प्रखर शर्मा द्वारा की गई थी और इसका आयोजन मॉडलिंग आइकन संस्था के तत्वावधान में इंदौर (मध्यप्रदेश) में हुआ। भव्य ग्रैंड फिनाले में देशभर से आए प्रतिभाशाली युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मॉडल एवं मेंटर रोहित खंडेलवाल (मिस्टर इंडिया एवं मिस इंडिया मेंटर) द्वारा किया गया। विभिन्न प्रतियोगी राउंड्स के माध्यम से प्रतिभागियों की स्टाइल, आत्मविश्वास और प्रतिभा की परख की गई, जिसमें कंचन गेही ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विजेता का ताज अपने नाम किया।
कंचन की इस उपलब्धि पर पूरे सिंधी समाज और छत्तीसगढ़ में हर्ष की लहर है।
