RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ की कार्यकारिणी में श्री लक्ष्मीनारायण लाहोटी को पुनः उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
लाहोटी जी पिछले 30 वर्षों से चैंबर से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा अब तक तीन बार उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर चुके हैं। यह उनका चौथा कार्यकाल है।
व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका, संगठन के प्रति समर्पण और कुशल कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पुनः इस पद की ज़िम्मेदारी प्रदान की गई है।
