RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज देशभर के व्यापारी नेता एकत्र हुए और “एक राष्ट्र – एक चुनाव” विषय पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, श्री पीयूष गोयल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल तथा सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल उपस्थित रहे।
बैठक में देश के व्यापारियों ने सर्वसम्मति से “एक राष्ट्र – एक चुनाव” के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया और इसे लागू करने का संकल्प लिया।
इस महत्वपूर्ण चर्चा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, श्री लाभचंद बाफना, श्री श्रीचंद सुंदरानी, चैंबर अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी, कैट अध्यक्ष श्री अमर पारवानी, चैंबर कार्यकारी अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ, महामंत्री श्री अजय भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश वासवानी, श्री जसप्रीत सलूजा, चेयरमैन श्री चेतन तारवानी, श्री लोकेश जैन, श्री राजेश सेतपाल, लोकेश चंद्रकांत जैन, पंकज जैन, आर्यन सुंदरानी, मुकेश गर्ग , सुरेश कृपलानी,राजनंदगांव से राजा माखीजा उपस्थित थे।
