RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
यूथ हॉस्टल्स जगदलपुर इकाई की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित
जगदलपुर से मनीष मूलचंदानी की रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय संस्था यूथ हॉस्टल्स की जगदलपुर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित हुई।
संस्था की सचिव श्रीमती रेखा पेरिया ने बताया कि बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सलाहकार के रूप में डॉ. आज़ाद और डॉ. प्रदीप पांडे ने जिम्मेदारी ली।
विभिन्न पदों पर दायित्व इस प्रकार सौंपे गए—
एडवेंचर कोऑर्डिनेटर (APC): अशिफ जी
एन्वायरनमेंटल प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर (EPC): योगेश गर्ग जी होस्टल डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटर (HDC): ललित अग्रवाल जी कल्चरल प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर (CPC): हितेश जी इसके अलावा सह सचिव के रूप में निकिता जी तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में बलराम जी को जिम्मेदारी दी गई। नई कार्यकारिणी में कनक जी, रोहित जी, संगीता जी, मंगली जी और प्रियंका जी को सदस्य चुना गया। बैठक में अध्यक्ष श्री शंकर लाल गुप्ता सहित वरिष्ठ सदस्य श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्रीमती कर्मजीत कौर, डॉ. आज़ाद, डॉ. प्रदीप पांडे, योगेश गर्ग, रेखा पेरिया, बलराम, निकिता, हितेश, रोहित और कनक जी उपस्थित रहे।
