RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए अमित चिमनानी, मंत्रियों को दी शुभकामनाएं
नवनियुक्त मंत्री गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत सिंह साहब और राजेश अग्रवाल को दी बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी ने राजभवन में आयोजित मंत्रीमंडल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर नवनियुक्त मंत्रियों श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत सिंह साहब एवं श्री राजेश अग्रवाल को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
श्री चिमनानी ने कहा कि नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना से प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।
