RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो 9827916611
30वां श्री झूलेलाल चालिहो महोत्सव
रायपुर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु रामदास नगर, ईदगाह भाठा स्थित अखंड ज्योत वारों श्री झूलेलाल मंदिर में 30वां श्री झूलेलाल चालिहो महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह आयोजन 16 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 40 दिनों तक चलेगा तथा 24 अगस्त 2025 को सम्पन्न होगा।
प्रतिदिन प्रातः 9 बजे पूजा-आरती एवं सायं 7 बजे महिला सेवादारों द्वारा सेवा की जाती है। प्रत्येक रविवार को इच्छुक परिवारों द्वारा बहराणा साहेब की शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें सुमधुर सिंधी गीत व छेज के साथ सरोवर पर पूजा-अर्चना एवं पल्लव के बाद हाथ प्रसादी का वितरण किया जाता है।
इस वर्ष जिन भाग्यशाली परिवारों ने बहराणा साहब पूजन का संकल्प पूर्ण किया है, वे हैं—
श्री भागचंद बजाज, श्री मोटूमल आडवाणी, श्री सुनील गंगवानी, श्री प्रकाश अठवानी, श्री गिरधारी लाल आडवानी, श्री इंद्र जेवानी, श्री अशोक गंगवानी, श्री महेश जगमालानी परिवार।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण :
23 अगस्त 2025 : महाआरती एवं भजन-संगीत
24 अगस्त 2025 : दुग्ध स्नान, बहराणा साहब पूजा, दोपहर आम भंडारा एवं शाम को भव्य शोभायात्रा के साथ बहराणा विसर्जन
इस आयोजन की जानकारी सिंधु विकास समिति पदाधिकारियों—
श्री मुखी मनूमल पृथ्वानी, श्री त्रिलोकचंद चिमनानी, श्री मोटूमल आडवाणी, श्री सतराम बजाज, श्री महेश जगमालानी, श्री इंद्र अंदानी, श्री भागचंद बजाज, श्री अशोक गंगवानी, श्री संतोष बजाज एवं श्री दीपक केवलानी—द्वारा दी गई।
