RV cg news राजू वासवानी,रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी काउंसिल ने 12 सैनिकों का किया सम्मान – ‘सेल्यूट टू सोल्जर’ कार्यक्रम आयोजित
रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा मैग्नेटो मॉल रायपुर में ‘सेल्यूट टू सोल्जर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की सीमा पर सेवा दे चुके 12 सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद नागरिकों का मनोबल और देशभक्ति की भावना और प्रबल हुई है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि सेना का जवान दिन-रात सीमा पर डटा रहता है, तभी हिंदुस्तान के नागरिक चैन की नींद सो पाते हैं।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि 12 सैनिकों का सम्मान करना गर्व का क्षण है, जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा देश की सीमा रक्षा में लगाया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए। हवलदार खेमचंद निषाद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सैनिकों का हौसला बढ़ता है।

इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी ने केपीएस स्कूल के 150 बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सिविल लाइन पंचायत अध्यक्ष कन्हैयालाल छूगानी व राम पंचायत अध्यक्ष गिरीश लहेजा ने भी बच्चों व सैनिकों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीत गायक धीरज ने प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। संचालन अनिल ज्योतसिंघानी ने किया तथा आभार प्रदर्शन सिंधी काउंसिल के महामंत्री सुनील कुकरेजा ने किया।
इस मौके पर विधायक सुनील सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, पार्षद अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, कन्हैयालाल छूगानी, गिरीश लहेजा, सुधीर रमानी, मुरलीधर शादीजा, नितिन कृष्णानी, डॉ. एन.डी. गजवानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, चंदर देवानी, महेश खिलनानी, संजय जयसिंह, निलेश तारवानी, सुमित आठवानी, सूर्यांश जेठानी, सुशील दरिरा, पवन लोहाना, मनीष तलरेजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
