RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
मुक्तिधाम में माता मंदिर का पुनर्निर्माण व बैठने की व्यवस्था हेतु कन्टी बाबा की अपील
रायपुर। तेलीबांधा स्थित मुक्तिधाम (श्मशान घाट) परिसर में स्थापित माता मंदिर की मूर्तियाँ खंडित हो चुकी हैं। मंदिर को पुनः भव्य स्वरूप देने और नई मूर्तियाँ स्थापित करने के लिए कन्टी बाबा ने समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।
कन्टी बाबा ने कहा कि मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों व आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण लोगों को कठिनाई होती है। उन्होंने आग्रह किया है कि दानदाताओं के सहयोग से बैठने की अच्छी व्यवस्था और मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जा सके।
स्थानीय लोगों से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस पुण्य कार्य में आगे आकर योगदान दें और मुक्तिधाम को सुसज्जित एवं सुविधाजनक बनाने में हाथ बँटाएँ।
