RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
बेजुबानों की आज़ादी पर अंकुश नहीं चलेगा – जीव प्रेमियों का संदेश
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ रायपुर में अनोखा प्रोटेस्ट, बोले – नसबंदी और वैक्सीनेशन ही है समाधान
रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश, जिसमें स्ट्रीट डॉग्स को शेल्टर होम में भेजकर सड़कों को डॉग मुक्त करने की बात कही गई थी, के विरोध में राजधानी रायपुर में जीव प्रेमियों ने अनोखा प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आदेश प्रकृति के विरुद्ध है, क्योंकि सभी जीव – चाहे स्वान हों या गौ माता – प्रकृति के अभिन्न अंग हैं। इनके बिना जीवन और पर्यावरण की कल्पना अधूरी है। उन्होंने इसे पशुओं पर क्रूरता बताया और कहा कि जैसे हमें स्वतंत्रता प्रिय है, वैसे ही मूक प्राणियों को भी स्वतंत्रता से जीने का अधिकार है।
जीव प्रेमियों ने यह भी स्पष्ट किया कि पशुओं की जनसंख्या नियंत्रण का एकमात्र मानवीय उपाय नसबंदी और समय-समय पर वैक्सीनेशन है। समाज को आगे आकर इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, न कि पशुओं को उनकी आज़ादी से वंचित करना चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुए इस प्रोटेस्ट में वाटिका एनिमल सोसायटी से कस्तूरी बल्लाल, संकल्प गयधनी, स्वप्निल दीप, आनंदिता दत्ता, कविता जी सहित विजय सिंधी सेवा मंच से प्रशांत राज गावरी और कुशल दोडवानी आदि शामिल हुए।
