RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
विधायक मोतीलाल साहू ने मंगलभवन में फिजियोथैरेपी सेंटर का किया उद्घाटन
रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू ने डीके हॉस्पिटल के समीप स्थित मंगल भवन में नवनिर्मित फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन किया। फूल-मालाओं से सजे इस सेंटर का शुभारंभ विधायक ने फीता काटकर किया।
यह सर्वसुविधायुक्त सेंटर आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है, जिससे डीके हॉस्पिटल सहित अन्य मरीजों को भी सरलता से उपचार और रिपोर्ट उपलब्ध होंगी।
उद्घाटन अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। नए फिजियोथैरेपी सेंटर से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में विधायक ने सेंटर का निरीक्षण किया और उपलब्ध आधुनिक चिकित्सकीय मशीनों की जानकारी ली। उन्होंने विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
