RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
आज 38वीं पुण्यतिथि – शहीद लेफ्टिनेंट पंकज विक्रम को श्रद्धांजलि
दिलीप पंजवानी की कलम से – मेरे परम मित्र, शहीद लेफ्टिनेंट पंकज विक्रम की आज 38वीं पुण्यतिथि है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि उन्होंने सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के मित्र देश श्रीलंका के लिए भी अपने प्राण न्योछावर किए।
हमारे धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि मित्र के लिए जान देना सबसे बड़ा धर्म है।
तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी ने श्रीलंका में शांति स्थापना हेतु शांति सेना भेजी थी। इसी मिशन के तहत जाफना में कार्यरत रहते हुए पंकज विक्रम शहीद हो गए।
देश के लिए शहीद होने वाले किसी धर्म, जाति या संप्रदाय के नहीं होते—उनके लिए केवल राष्ट्र सर्वोपरि होता है।
आज उनकी पुण्यतिथि पर, वे पल याद आ गए जब हम विवेकानंद नगर कॉलोनी के गणेश उत्सव में साथ गाते थे। पंकज विक्रम किशोर दा के गीतों में जान डाल देते थे, और मैं मोहम्मद रफ़ी व महेंद्र कपूर के गीत गाता था।
आज उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, मैं उन्हें अपने हृदय से शत-शत नमन करता हूँ।
