RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत रायपुर कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया राखी उत्सव
रायपुर। 8/अगस्त/2025- छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत रायपुर के कार्यालय में आज राखी का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिला विंग की सदस्याओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी सहित सभी सदस्यों को राखी बांधकर आरती उतारी, मिठाई खिलाई और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला विंग द्वारा महेश दरयानी को राखी बांधने से हुई। इसके बाद सभी ने मिलकर पारंपरिक राखी गीत “भैया मेरे राखी बंधन को निभाना, छोटी बहन को ना भुलाना” गाया, जिससे माहौल भावुक और आनंदमय हो गया।
राखी समारोह में भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और आपसी स्नेह का सुंदर संदेश दिया गया।
